Dr. Lakshmi Nandan Bora / डॉ. लक्ष्मीनंदन बोरा
लक्ष्मीनंदन बोरा (15 जून, 1932 - 3 जून, 2021) असमिया भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार हैं। भारत के असम राज्य में स्थित नौगाँव जिले के कुजिदह गाँव में जन्मे लक्ष्मीनंदन बोरा जोरहाट के असम कृषि विश्वविद्यालय में कृषि एवं मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष रहे हैं। उनकी कृति 'पाताल भैरवी' को 1988 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है। उन्हें के.के. बिरला फाउंडेशन द्वारा 2008 के सरस्वती सम्मान से भी सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 2002 में प्रकाशित उपन्यास 'कायाकल्प' के लिए दिया गया। वे अब तक 56 पुस्तकें लिख चुके हैं, जिसमें उपन्यास, कहानी संग्रह, एकांकी, यात्रा वृत्तांत और जीवनी शामिल है। सरस्वती सम्मान से अलंकृत होने वाले वे पहले असमिया साहित्यकार हैं।