करतार सिंह दुग्गल
(Kartar Singh Duggal)
करतार सिंह दुग्गल (1 मार्च 1917 - 26 जनवरी 2012) धमियाल में जन्में, एम.ए. तक की शिक्षा प्राप्त, वह पंजाबी कहानी की प्रथम पीढ़ी के एक ऐसे प्रख्यात कथाकार जिन्हें पंजाबी और हिंदी में समान रूप से पढ़े जाने का गर्व हासिल रहा। नियमबद्ध होकर निरंतर लेखन करना इनकी हॉबी रही। 21 कहानी संग्रहों, 8 उपन्यासों के साथ-साथ कविता, नाटक, आत्मकथा, आलोचना की अनेकानेक पुस्तकों के रचयिता। साहित्य अकादमी, गालिब अवार्ड, भारती पुरस्कार, सोवियत लैंड पुरस्कार तथा भारत सरकार के पद्मभूषण से सम्मानित हैं।
उनकी लोकप्रिय रचनाओं में हाल मुरीदों का, ऊपर की मंजिल, इंसानियत, मिट्टी मुसलमान की, चील और चट्टान, तुषार कण, सरबत्त दा भला शामिल हैं।