Kamlesh Sanjida (कमलेश संजीदा)
कमलेश संजीदा (उर्फ़ कमलेश कुमार गौतम) का जन्म 1 जनवरी 1976 को कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) में पिता श्री राम हंस और माता श्रीमती रमा के घर हुआ। उन्होंने MCA और M.Tech की उच्च शिक्षा प्राप्त की है।
वे वर्ष 1987 से निरंतर लेखन कार्य में सक्रिय हैं। उन्होंने कविताएँ, गीत, शायरी, लेख, कॉमिक्स और कहानियों का व्यापक रूप से सृजन किया है। अब तक उनके खाते में लगभग 500 कविताएँ, 500 गीत, 600 विचार/शायरियाँ, 3 कॉमिक्स और 20 से अधिक कहानियाँ दर्ज हैं।