Ilse Aichinger
ईल्स् आईशिंगर
ईल्स् आईशिंगर (१ नवंबर १९२१ - ११ नवंबर २०१६) का जन्म ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुआ था। उनकी माँ डॉक्टर थीं और पिता शिक्षक थे। आईशिंगर का बचपन ऑस्ट्रिया के ही दूसरे शहर लिंत्स में बीता। अपने माता-पिता के तलाक के बाद आईशिंगर अपनी माँ और बहन के साथ वियना में वापस आईं। वियना में ही ईल्स् आईशिंगर ने अपनी बहन के साथ कैथेलिक माध्यमिक स्कूल में पढ़ाई की।
१९४८ में उन्होंने अपना पहला उपन्यास लिखा। आधी यहूदी होने के कारण उनको नाज़ियों की प्रताड़ना भी झेलनी पड़ी। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद वह “समूह ४७” की सदस्य बनीं। १९५४ में उन्होंने प्रसिद्ध जर्मन लेखक ग्युन्टर आइश से विवाह रचा लिया। उनको साहित्यिक दुनिया में १२ अलग-अलग पुरस्कारों से नवाज़ा जा चुका है। ईल्स् ने १९४५-२००६ के बीच करीब २१ उपन्यासों, नाटकों की रचना की है। उनकी रचनाओं का दूसरी भाषाओं में भी अनुवाद किया गया है। इस कहानी का जर्मन में शीर्षक है “वो वोहन् इश।”