Habib Tanvir (हबीब तनवीर)

हबीब तनवीर (1 सितंबर 1923 – 8 जून 2009) भारत के मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता थे। उनका जन्म रायपुर (छत्तीसगढ़) में हुआ था तथा उनका बचपन का नाम हबीब अहमद खान था। उन्होंने मॉरिस कॉलेज, नागपुर से स्नातक और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से एम.ए. किया। 1959 में उन्होंने दिल्ली में 'नया थियेटर' कंपनी की स्थापना की थी।

प्रमुख नाटक:
'आगरा बाज़ार' (1954), 'शतरंज के मोहरे' (1954), 'लाला शोहरत राय' (1954), 'मिट्टी की गाड़ी' (1958), 'गाँव का नाम ससुराल मोर नाम दामाद' (1973), 'चरणदास चोर' (1975), 'पोंगा पण्डित', 'द ब्रोकन ब्रिज' (1995), 'ज़हरीली हवा' (2002), और 'राज रक्त' (2006)।

फ़िल्मी योगदान:
'फ़ुट पाथ' (1953), 'राही' (1953), 'चरणदास चोर' (1975), 'गाँधी' (1982), 'ये वो मंज़िल तो नहीं' (1987), 'हीरो हीरालाल' (1988), 'प्रहार' (1991), 'द बर्निंग सीजन' (1993), 'द राइज़िंग: मंगल पांडे' (2005), और 'ब्लैक & व्हाइट' (2008)।

पुरस्कार एवं सम्मान:
उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (1969), पद्मश्री (1983), संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप (1996) और पद्म भूषण (2002) से सम्मानित किया गया। वे 1972 से 1978 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे। उनका नाटक 'चरणदास चोर' एडिनबर्ग इंटरनेशनल ड्रामा फेस्टिवल (1982) में पुरस्कृत होने वाला पहला भारतीय नाटक बना।

हबीब तनवीर की तस्वीर

हबीब तनवीर - हिन्दी नाटक