Dr. Francisca Kujur / डॉ. फ्रांसिस्का कुजूर

गुमला जिले के पुग्गु खोपाटोली गाँव की फ्रांसिस्का कुजूर उराँव परिवार से हैं। वे अपने पिता दिवंगत जोहन कुजूर और माता श्रीमती सिबिरिया खेस्स की तीसरी बेटी हैं। सन् 1979 में इतिहास (प्रतिष्ठा) के साथ स्नातक किया। सन् 1981 में वे परमवीर अल्बर्ट एक्का कॉलेज, चैनपुर में व्याख्याता नियुक्त हुईं। इसी दरमियान एल.एल.बी. एवं पी-एच.डी. की डिग्री पाई। वर्तमान में वे विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में वरीय व्याख्याता हैं। डॉ. कुजूर अपनी मातृभाषा कुड़ख और हिंदी दोनों में लिखती हैं। इन दोनों भाषाओं में अब तक उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं, जिनमें 'बरचा ओंटा रंफ', 'झारखंड ओंद नजइर', 'उढ़ियारा पिंजड़ा ता मयना' (कुड़ख कहानी संग्रह), और 'मूसल' (हिंदी कहानी संग्रह) आदि प्रमुख हैं।

Dr. Francisca Kujur / डॉ. फ्रांसिस्का कुजूर

फ्रांसिस्का कुजूर - कहानियाँ हिन्दी में

Francisca Kujur - Stories in Hindi