Ernest Hemingway - अर्नेस्ट हेमिंग्वे

अर्नेस्ट हेमिंग्वे (1899-1961) अमेरिकी उपन्यासकार तथा कहानीकार थे। वह एक कुशल पत्रकार और युद्ध संवाददाता भी थे। 1954 ई. में साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता बने। अपने संघर्षपूर्ण जीवन के बहुविध अनुभवों का इन्होंने सफलतम सर्जनात्मक उपयोग किया तथा अनेक ऐसी रचनाएँ दीं जो आत्म-अनुभवजन्य होने का संकेत देती हुई भी कलात्मकता के शिखर को छूती हैं। उनकी प्रमुख प्रकाशित पुस्तकें हैं - थ्री स्टोरीज एंड टेन पोयम्स (1923), इन आवर टाइम (1925), सन आल्सो राइजेज (1926), मैन विदाउट वोमेन (1927), ए फेयरवेल टू आर्म्स (1929), विनर्स टेक नथिंग (1933), द ग्रीन हिल्स ऑफ अफ्रीका (1935), हैव एण्ड हैव नॉट (1937), डेथ इन द आफ्टरनून (1937), स्पेनिश अर्थ (1940), फॉर हूम दि बेल टॉल्स (1940), द रिवर एंड इन टू द ट्रीज़ (1950), दि ओल्ड मैन एंड द सी (1954)।

Ernest Hemingway

अर्नेस्ट हेमिंग्वे - उपन्यास हिन्दी में
Ernest Hemingway - Novels in Hindi