एडगर एलन पो (1809-1849) का जन्म बोस्टन में हुआ था। बचपन में ही अनाथ हो जाने के बाद एक तंबाकू व्यापारी ने उनका पालन-पोषण किया और उन्हें पढ़ाई के लिए इंग्लैंड भेजा। जीवन के उतार-चढ़ाव और संघर्षों के बीच उन्होंने संपादकीय कार्य के साथ-साथ कविताएँ, आलोचनाएँ और कहानियाँ लिखीं। पो रहस्य और रोमांच के सबसे बड़े कथाकारों में गिने जाते हैं; उनकी विलक्षण कल्पना शक्ति और कहानी के शिल्प पर असाधारण अधिकार ने यूरोप और दुनिया भर के कथाकारों को गहरे रूप से प्रभावित किया।