Dr. A. Bhawani डॉ. ए. भवानी

जन्म - 17 अतूबर, 1953 को पुणे, महाराष्ट्र में।
शिक्षा - एम.ए, एम.फिल., पी-एच.डी (हिंदी), पी.जी डिप्लोमा (अनुवाद)।
कृतित्व - मद्रास ऑल इंडिया रेडियो में ए.ए.वी.पी. की हिंदी उद्घोषिका रहीं, हिंदुस्तान न्यूज प्रिंट, कोट्टयम में हिंदी अधिकारी के पद पर, चेन्नई के विभिन्न कॉलेजों में बी.ए. स्तर के छात्र-छात्रों को प्रवक्ता के रूप में पढ़ाया; 11 वर्ष दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा में प्रवता, फिर रीडर की हैसियत से एम.ए, एम.फिल. एवं पी-एच.डी. के शोधार्थियों का मार्ग-निर्देशन; सेवानिवृति के बाद तमिलनाडु भाषा संगम की अध्यक्ष।
रचना-संसार - सृजन के विविध आयाम (अनुवाद), आकाशवाणी और राष्ट्रीयता, भौंरा और जुगनू (तमिल से हिंदी में अनूदित संकलन), एक निराला व्यक्ति - विश्रांत, पवन से पुष्प, तमिल लोक साहित्य— बृहत् लेख; भारतीय लोक साहित्य-कोश।
सम्मान-पुरस्कार - अनेक प्रतिष्ठित सम्मान-पुरस्कारों से अलंकृत।

Articles in Hindi - Dr. A. Bhawani

लेख - डॉ. ए. भवानी