Daniel Defoe
डैनियल डीफो

डैनियल डीफो, मूल नाम: डैनियल फ़ो (जन्म: १३ सितंबर १६६०, मृत्यु: २४ अप्रैल १७३१) अंग्रेजी लेखक, पत्रकार, पर्चाकार तथा उपन्यासकार थे, जिन्होंने अपने उपन्यास ‘रॉबिन्सन क्रूसो’ के लिए चिरस्थायी प्रसिद्धि प्राप्त की। ब्रिटेन में डैनियल डीफ़ो ने उपन्यास की विधा को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुछ लोग उन्हें अंग्रेजी उपन्यास के संस्थापकों में से एक मानते हैं। वह एक बहुसर्जक और बहुमुखी प्रतिभा के धनी लेखक थे; उन्होंने राजनीति, अपराध, धर्म, विवाह, मनोविज्ञान और आलौकिक सहित विभिन्न विषयों पर पाँच सौ से अधिक पुस्तकें, पत्रिका और जर्नल लिखे थे। उन्हें आर्थिक मामलों की पत्रकारिता का अग्रदूत भी मानते हैं।

Daniel Defoe (डैनियल डीफो)

डैनियल डीफो - कहानियाँ हिन्दी में
Daniel Defoe - Stories in Hindi

डैनियल डीफो - उपन्यास हिन्दी में
Daniel Defoe - Novels in Hindi