C. V. Sreeraman / सी. वी. श्रीरामन
चेरुथुरुथी वेलप्पन श्रीरामन/श्रीरमण (७ फरवरी १९३१ - ११ अक्टूबर २००७) मलयालम भाषा के विख्यात साहित्यकार हैं। इनके द्वारा रचित कहानी–संग्रह ‘श्रीरामंटे कथाकळ’ के लिये उन्हें सन् १९९९ में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया और ‘वस्थुहारा’ संग्रह के लिए केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार जीता है।