टी. जानकीरामन
(Thi. Janakiraman / T. Janakiraman)

टी. जानकीरामन (28 जून 1921 – 18 नवंबर 1982) का जन्म मद्रास प्रेसीडेंसी में हुआ। उन्होंने छात्रावस्था में ही लिखना शुरू कर दिया था। उनके पिताजी संस्कृत और तमिल के विद्वान् थे, उनके प्रभाव से ही उनमें साहित्यिक रुचि जाग्रत् हुई। आंचलिक शैली, अंचल अभिव्यंजना, निखरा कथाशिल्प, सजीव वाक्य-रचना एवं प्रयोगात्मक नई विधाओं के लिए वे विशेष रूप से लोकप्रिय हैं। कहानी, उपन्यास, नाटक, एकांकी और व्यंग्य लेख लिखने में उन्हें विशिष्ट सफलता मिली है। तमिल की उच्च कोटि की पत्रिकाओं में उनके लेख छपे हैं। अन्य भारतीय भाषाओं में भी कहानियाँ अनूदित हुई हैं। वे सफल नाटककार भी हैं। उनके 'नालुवेली निलम्' (चार बीघा जमीन) नाटक पर फिल्म भी बन चुकी है। उच्च कोटि के हास्य और व्यंग्य उनकी रचनाओं के सशक्त अंग होते हैं।

टी. जानकीरामन की तस्वीर

टी. जानकीरामन तमिल कहानियाँ हिन्दी में

Thi. Janakiraman Tamil Stories in Hindi