Sunil Das / सुनील दास

२५ मई, १९४३ को कलकत्ता में जन्मे श्री सुनील दास ने अध्यापन कार्य किया है। अब तक उनकी ३५० से अधिक कहानियाँ, १६ उपन्यास, ८ नाटक और कुछ यात्रा संस्मरण प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त, वे विमल मित्र रचनावली के २० खंडों के संपादन कार्य में संलग्न रहे हैं, जिनमें से अभी तक दस खंड प्रकाशित हो चुके हैं।

उनके निर्देशन में कई नाटक देश-विदेश में मंचित हुए हैं। इनमें से दो उपन्यासों और कुछ कहानियों पर बांग्ला फिल्में एवं टेलीफिल्में भी बन चुकी हैं। भारत, स्वीडन और जर्मनी में सम्मानित होने वाले सुनील दास रीडर के पद से सेवानिवृत्त होकर वर्तमान में स्वतंत्र लेखन और नाट्य निर्देशन में व्यस्त हैं।

Sunil Das / सुनील दास

सुनील दास की कहानियाँ हिन्दी में

Sunil Das - Stories in Hindi