Shmuel Yosef Agnon - सैम्युअल यूसुफ एगनन

सैम्युअल यूसुफ एगनन (17 जुलाई 1888 - 17 फरवरी 1970) इज़राइल के महान कथाकार एवं उपन्यासकार थे। उन्हें 1966 ई० में जर्मन मूल की स्वीडिश कवयित्री नेल्ली साख्स के साथ संयुक्त रूप से साहित्य में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

एगनन का जन्म पोलैंड में हुआ था, परंतु वे बाद में इज़राइल आ गए और हिब्रू भाषा में अपनी अनूठी रचनाएँ प्रस्तुत कीं। आधी शताब्दी के लगभग वे इज़राइल में रहे और बहुत सा समय उन्होंने जर्मनी में एक यहूदी अध्यात्मवादी फिरके हस्सीडिम से संबंधित रब्बियों की कहानियाँ खोजने में लगाया। इन विभिन्न परिस्थितियों में रहकर उन्होंने जो कुछ देखा, सहा और सोचा, उसका अपनी लेखन शैली में गहरा उपयोग किया।

एगनन की प्रारंभिक शिक्षा यहूदियों के प्राथमिक स्कूल हेडर में हुई, जहाँ उन्होंने बाइबिल और तालमुद का अध्ययन किया। पिता ने घर पर ही उनका परिचय यहूदी धार्मिक साहित्य से करवा दिया था, जबकि माता ने उन्हें जर्मन साहित्य से परिचित कराया। एगनन ने जर्मन भाषा के साथ-साथ हिब्रू और स्कैंडिनेवियाई देशों के साहित्य का भी गहन अध्ययन किया था।

प्रमुख प्रकाशित पुस्तकें: द स्लोप्स टर्न इनटु प्लेन्स, ए गेस्ट फॉर द नाइट (1939), द ब्राइडल कैनोपी (1937), इन द हार्ट ऑफ द सीज, द डे बिफोर यस्टरडे (1945)।

सैम्युअल यूसुफ एगनन (Shmuel Yosef Agnon)

इज़राइली कहानियां हिन्दी में - सैम्युअल यूसुफ एगनन
Israeli Stories in Hindi - Shmuel Yosef Agnon