Razia Sajjad Zaheer / रज़िया सज्जाद ज़हीर
रज़िया सज्जाद ज़हीर (15 फरवरी 1917 – 18 दिसंबर 1979) उर्दू की प्रसिद्ध कहानीकार और उपन्यासकार थीं। उनका जन्म अजमेर (राजस्थान) में हुआ था। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उर्दू में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। वर्ष 1947 में वे लखनऊ आईं और करामत हुसैन गर्ल्स कॉलेज में अध्यापन कार्य किया। 1965 में वे सोवियत सूचना विभाग में नियुक्त हुईं।
आधुनिक उर्दू कथा-साहित्य में उनका प्रमुख स्थान है। उन्होंने कहानियों और उपन्यासों के साथ-साथ बाल-साहित्य की रचना भी की। रज़िया जी की रचनाओं में सामाजिक यथार्थ, मानवीय संवेदनाएँ, धार्मिक सहिष्णुता और सौहार्द का सुंदर समन्वय मिलता है। उनकी भाषा सहज, सरल और मुहावरेदार है।
प्रमुख कृतियाँ: 'ज़र्द गुलाब' (उर्दू कहानी संग्रह)।
प्रमुख कहानियाँ: 'मेहमान रहमत या ज़हमत', 'ज़र्द गुलाब', 'सुल्तान सलाहउद्दीन बादशाह'।
सम्मान: सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार, उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी पुरस्कार, अखिल भारतीय लेखिका संघ अवार्ड, मुसंनाफीन अवार्ड।