Pushyamitra / पुष्यमित्र

पुष्यमित्र (16 जुलाई 1975 - ) हिंदी और मैथिली के घुमन्तू पत्रकार और लेखक हैं। उनका जन्म मुंगेर में हुआ, जबकि पैतृक गाँव बिहार के पूर्णिया जिले का धमदाहा गाँव है। उन्होंने पहले नवोदय विद्यालय और फिर भोपाल के पत्रकारिता विश्वविद्यालय में पढ़ाई की। उनकी पत्रकारिता-यात्रा भोपाल, दिल्ली, हैदराबाद, चंडीगढ़ जैसे शहरों से होती हुई बिहार-झारखंड में जारी है। वे दैनिक समाचार पत्रों ‘नवभारत’, ‘अमर उजाला’, ‘हिन्दुस्तान’, ‘प्रभात खबर’ आदि से सम्बद्ध रहे। कुछ न्यूज़ पोर्टलों के लिए नियमित लेखन किया और वर्तमान में ‘इंडिया टुडे’ हिन्दी के साथ जुड़े हैं।

प्रकाशित कृतियाँ: ‘रुकतापुर’, ‘जब नील का दाग़ मिटा - चम्पारण-1917’, ‘कोसी के वटवृक्ष’, ‘सुन्नैर नैका’, ‘फणीश्वरनाथ रेणु - एक अप्रतिम कथाकार, एक जन्मजात विद्रोही’। ‘रेडियो कोसी’ उनका पहला उपन्यास है।

संपर्क: मो. [Protected]

पुष्यमित्र

हिन्दी कहानियाँ - पुष्यमित्र

Hindi Stories - Pushyamitra

हिन्दी उपन्यास - पुष्यमित्र

Hindi Novels - Pushyamitra