Padumlal Punnalal Bakshi / पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी
डॉ॰ पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी (27 मई 1894 - 28 दिसम्बर 1971), जिन्हें ‘मास्टरजी’ के नाम से भी जाना जाता है, हिंदी के प्रसिद्ध निबंधकार, कवि, नाटककार व उपन्यासकार थे। वे राजनांदगांव की हिंदी त्रिवेणी की तीन धाराओं में से एक हैं। राजनांदगांव के त्रिवेणी परिसर में उनके सम्मान में मूर्तियों की स्थापना की गई है।