Narmada Prasad Upadhyay / नर्मदा प्रसाद उपाध्याय

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय (30 जनवरी 1952 - ) का जन्म हरदा (मध्य प्रदेश) में हुआ। भारतीय कला पर लेखन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का नाम हैं।

भारतीय कला पर उनकी 12 कृतियाँ प्रकाशित हैं। इसके अलावा छह संपादित, तीन अनूदित और 74 ललित निबंध की पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। अनेक कृतियों का संपादन व अनुवाद करने के साथ-साथ उन्होंने समालोचनाएँ भी की हैं।

रामायण तथा गीत-गोविंद के कलापक्ष पर उन्होंने प्रख्यात मनीषी डॉ. विद्यानिवास मिश्र तथा भारतीय सौंदर्य दृष्टि पर प्रख्यात संस्कृतविद् डॉ. हर्ष दहेजिया के साथ अनेक कृतियाँ सृजित की हैं। कला इतिहासकार के रूप में उनकी अंतरराष्ट्रीय ख्याति है।

वे वाणिज्यकर विभाग में निदेशक रहे हैं।

भारतीय लघु चित्रों के मशहूर गेयर एंडरसन संग्रह पर काम करने के लिए उन्हें लेवेनहेम (इंग्लैंड) व नेशनल गैलेरी ऑफ ऑस्ट्रेलिया, केनबेरा द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा वे म.प्र. साहित्य परिषद, उ.प्र. हिंदी संस्थान के सम्मान सहित कई महत्वपूर्ण संस्थाओं द्वारा सम्मानित हैं।

Narmada Prasad Upadhyay / नर्मदा प्रसाद उपाध्याय

हिन्दी निबंध - नर्मदा प्रसाद उपाध्याय

Hindi Nibandh - Narmada Prasad Upadhyay