Kunwar Narayan (कुँवर नारायण)

कुँवर नारायण (19 सितम्बर 1927 – 15 नवम्बर 2017) हिन्दी के प्रख्यात साहित्यकार थे। नई कविता आन्दोलन के सशक्त हस्ताक्षर कुँवर नारायण अज्ञेय द्वारा सम्पादित तीसरा सप्तक (1959) के प्रमुख कवियों में रहे हैं। उन्हें वर्ष 2005 के लिए भारत के साहित्य जगत के सर्वोच्च सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार (2009 में प्रदत्त) से सम्मानित किया गया था।

प्रमुख कृतियाँ:
कविता संग्रह: चक्रव्यूह (1956), तीसरा सप्तक (1959), परिवेश - हम-तुम (1961), अपने सामने (1979), कोई दूसरा नहीं (1993), इन दिनों (2002), कविता के बहाने (1993)
खंड काव्य: आत्मजयी (1965), वाजश्रवा के बहाने (2008)
कहानी संग्रह: आकारों के आसपास (1973), बेचैन पत्तों का कोरस
समीक्षा व विचार: आज और आज से पहले (1998), मेरे साक्षात्कार (1999), साहित्य के कुछ अन्तर्विषयक संदर्भ (2003)
संकलन: कुंवर नारायण-संसार (2002), कुँवर नारायण उपस्थिति (2002), कुँवर नारायण चुनी हुई कविताएँ (2007), कुँवर नारायण- प्रतिनिधि कविताएँ (2008)

कुँवर नारायण की तस्वीर

कुँवर नारायण : हिन्दी कहानियाँ

Kunwar Narayan Hindi Stories