पं० ज्वालादत्त शर्मा
(Pt. Jwaladutt Sharma)

पं० ज्वालादत्त शर्मा (1888-1942) का जन्म मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। इन्होंने संस्कृत, हिन्दी, फ़ारसी एवं उर्दू में उच्च श्रेणी की शिक्षा प्राप्त की। इनकी पहली कहानी सन् 1914 में प्रयाग की 'सरस्वती' मासिक पत्रिका में प्रकाशित हुई थी। उक्त कहानी के प्रकाशित होते ही वे कथा साहित्य के क्षेत्र में चर्चा के केन्द्र में आ गए और इनकी कहानियाँ पर्याप्त लोकप्रिय हुईं।

"आप मुरादाबाद के निवासी हैं। संस्कृत, फारसी और उर्दू के अच्छे ज्ञाता हैं। आपने उर्दू के कई सुविख्यात कवियों पर आलोचनात्मक पुस्तकें लिखी हैं। आप की वर्णन-शैली और भाषा सरस है।"
— मुंशी प्रेमचंद

पं० ज्वालादत्त शर्मा - हिन्दी कहानियाँ

Pt. Jwaladutt Sharma - Hindi Stories