Johannes Vilhelm Jensen - जोहान्स विल्हेम जेन्सेन

जोहान्स विल्हेम जेन्सेन (1873-1950) डेनमार्क के उपन्यासकार, कवि, निबंधकार एवं पत्रकार थे। 1944 ई० में साहित्य में नोबेल पुरस्कार विजेता हैं। जोहान्स जेन्सेन का जन्म उत्तरी जटलैंड के हिम्मरफैंड शहर में हुआ था। इनके पिता पशु-चिकित्सक थे। इन्होंने वहाँ के कैथेड्रल स्कूल से मैट्रिक पास किया और फिर डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए कोपेनहेगन गये। परिवार बड़ा होने के कारण इन्हें अपनी पढ़ाई का खर्च खुद उठाना पड़ता था। 1893 में इन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई शुरू की और 1895 से ही कहानियाँ भी लिखने लगे थे। 1897 में इन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई छोड़ कर अपने-आपको पत्रकारिता और साहित्य-सेवा में लगा दिया। 1898 में स्पेन-अमेरिका युद्ध में इन्हें युद्ध-संवाददाता के रूप में पेरिस की विश्व प्रदर्शनी में भेजा गया, जहाँ के नये वातावरण ने इन पर बड़ा प्रभाव डाला था।
प्रकाशित पुस्तकें - डैन्स केयर, कोंगैन्स फाल्ड, गाथिक पुनर्जन्म, डेम वर्डेज, जुलेट, मैडम डिओरा, अफ्रीका (सांस्कृतिक यात्रा-वर्णन), लम्बी यात्रा, मिथ।

Johannes Vilhelm Jensen

जोहान्स जेन्सेन - डैनिश कहानियाँ हिन्दी में
Johannes Jensen - Danish Stories in Hindi