चण्डीप्रसाद 'हृदयेश'
Chandiprasad Hridyesh

चण्डीप्रसाद 'हृदयेश' (1898/1899 – 15 अगस्त 1927) हिंदी भाषा के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, कवि, नाटककार और कहानीकार थे। वे पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के निवासी थे।

उनकी प्रमुख प्रकाशित रचनाओं में 'मंगल-प्रभात' और 'मनोरमा' जैसे उपन्यास तथा 'वनमाला' और 'नन्दन-निकुञ्ज' जैसे गल्प-संग्रह शामिल हैं। वे कुछ समय तक प्रसिद्ध पत्रिका 'चाँद' के सहायक संपादक भी रहे।

हृदयेश जी सानुप्रास भाषा लिखते थे; उनकी लेखन-शैली अत्यंत मधुर और चरित्र-चित्रण बेहद आकर्षक होता था। प्रेमचंद जी ने उनके विषय में लिखा था कि यदि वे कुछ समय और जीवित रहते, तो हिंदी-साहित्य में एक विशिष्ट धारा प्रवाहित कर जाते।

हिन्दी कहानियाँ : चण्डीप्रसाद 'हृदयेश'

Hindi Stories : Chandiprasad Hridyesh