Arvind Vishnu Gokhale / अरविन्द विष्णु गोखले
अरविन्द विष्णु गोखले (१९१९ – १९९२) मराठी नव-कथा के प्रमुख हस्ताक्षर हैं। पुणे के कृषि महाविद्यालय में वनस्पति शास्त्र का अध्यापन किया एवं १९४० से कहानी लेखन प्रारम्भ किया। इन्होंने ६०० से अधिक कहानियाँ लिखीं, जो चालीस से अधिक संग्रहों में संकलित हैं। इसके अलावा कथा और कथाकार विषय से संबद्ध तीन अन्य कृतियाँ प्रकाशित हुईं। इनकी कहानियाँ गुजराती, हिन्दी और अंग्रेजी में अनूदित हुई हैं। महाराष्ट्र तथा बिहार राज्य सरकार एवं एन्काउंटर पत्रिका (लंदन) द्वारा विशेष रूप से पुरस्कृत एवं सम्मानित हुए। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा एमिरेट्स फेलोशिप से गौरवान्वित किए गए। बस यात्रा के दौरान सिर में चोट आ जाने के कारण इनका निधन हुआ।