Guru Nanak Dev Ji गुरु नानक देव जी
गुरु नानक देव जी (१५ अप्रैल १४६९–२२ सितम्बर १५३९) सिख धर्म के संस्थापक थे । उनका जन्म राय भोइ की तलवंडी (ननकाना साहब) में हुआ, जो कि पाकिस्तान के शेखूपुरे जिले में है । उन के पिता मेहता कल्याण दास बेदी (मेहता कालू) और माता तृप्ता जी थे । उनकी बड़ी बहन बीबी नानकी जी थे । उनका विवाह माता सुलक्खनी जी के साथ हुआ । उनके दो पुत्र बाबा श्री चंद जी और बाबा लखमी दास जी थे । १५०४ में वह बीबी नानकी जी के साथ सुलतान पुर लोधी चले गए, जहाँ उन्होंने कुछ देर नवाब दौलत खान लोधी के मोदीखाने में नौकरी की । उन्होंने भारत समेत दुनिया के कई देशों की चार लम्बी यात्राएं (उदासियाँ) भी कीं । उन्होंने कुल ९४७ शब्दों की रचना की । उन की प्रमुख रचनायें जपु(जी साहब), सिध गोसटि, आसा दी वार, दखनी ओअंकार आदि हैं।
गुरु नानक देव जी से संबंधित कहानियाँ
Stories related to Guru Nanak Dev Ji
- Sacche Saude Ka Vyapari
- Sacche Janeu Ki Khoj
- Na Koi Hindu Na Koi Musalman
- Uska Naam Tha Mardana
- Vah Tha Sajjan Thag
- Andh Vishwas Door Karo
- Doodh Aur Khoon Ka Bhed
- Dhan Ka Itna Lobh Kyon ?
- Doodh Ka Katora Aur Chameli Ke Phool
- Kaun Basein Kaun Ujdein
- Kidhar Nahin Khuda Ka Ghar ?
- Mohar Aur Kaante Ka Bhed
- Vaani : Guru Nanak Dev Ji