पेट्रोल (कहानी) : कमलेश्वर

Petrol (Hindi Story) : Kamleshwar

मन्त्री जी लम्बे दौरे से लौट रहे थे।

-अरे ड्राइवर! पेट्रोल पूरा भरवा लिया था?
-जी साब, भरवा नहीं पाया। पर इतना है कि घर तक आराम से पहुँच जाएँगे!

तभी रास्ते में उन्हें अपने चुनाव क्षेत्र के दो लोग मिले। गाड़ी रुकी। मन्त्री जी से दुआ-सलाम हुआ। तो एक ने जानना चाहा-
-मन्त्री जी, आप राजधानी तक जा रहे हैं?
-हाँ, क्‍यों?
-हमें भी वहीं चलना है। लेट हो गए हैं, बैठा लेते तो हम भी समय से पहुँच जाते।

-बैठा तो लेता लेकिन भई माफ करना, हमारी गाड़ी में पेट्रोल कम है!

(‘महफ़िल’ से)

  • मुख्य पृष्ठ : कमलेश्वर; हिंदी कहानियां, उपन्यास और अन्य गद्य कृतियां
  • मुख्य पृष्ठ : संपूर्ण हिंदी कहानियां, नाटक, उपन्यास और अन्य गद्य कृतियां